दुर्ग में युवा व्यापारी ने किया सुसाइड: बंद कमरे में झूलती हुई मिली डेड बॉडी… मृतक कुछ दिनों से था गुमसुम… जाँच में जुटी पुलिस; पढ़िए ये रिपोर्ट

दुर्ग। दुर्ग शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में युवा कपड़ा व्यापारी ने खुदकुशी कर ली है। बंद कमरे के अंदर युवक की झूलती हुई लाश बारामद हुई है। ये मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की 33 वर्षीय युवा व्यापारी का नाम सुशांत जैन है। उसने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि, सुशांत जैन बैगा पारा गोवर्धन चौक में सुलभ के पास रहता था। वो और उसका बड़ा भाई मिलकर दुर्ग में जैन गली में एक पीको फाल की दुकान करते हैं। बताया जा रहा है कि धंधा कमजोर होने से उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। कुछ दिनों से सुशांत गुमसुम सा रहता था। सोमवार दोपहर उसकी लाश बंद कमरे में फंदे पर झूलती हुई देखी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। कमरे की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि सुशांत की शादी नहीं हुई थी। वह अपने बड़े भाई के साथ ही व्यापार करता था। पुलिस ने उसके भाई को मर्ग कायम करवाने के लिए थाने बुलाया। वहीं उससे पूछा जाएगा आखिर सुशांत ने सुसाइड क्यों की। उसे क्या परेशानी थी। इसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...