भिलाई में होगा पहला हाईटेक जिम: युवाओं की मांग पर MLA देवेंद्र की पहल, खुर्सीपार में बन रहा पहला हाईटेक जीम, हाई क्वालिटी अत्याधुनिक मशीनों की मिलेगी सुविधा

भिलाई। नगर निगम भिलाई के वार्ड 45 उदय मंडल ग्राउड बालाजी नगर में वल्ड क्लास जिम का निर्माण किया जा रहा है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से जिम का निर्माण किया जा रहा है। करीब 25 लाख की लागत से बनने वाले इस जिम में व्यायाम के हाई क्वालिटी अत्याधुनिक मशीनों की सभी तरह की सुविधाएं होगी।

गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय-समय पर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भेंट मुलाकात करते रहते हैँ। लोगों से भेंट मुलाकात करने के लिए उनके वार्ड व मोहल्ले में जाते है। लोगों से मिलता है। लोगों का हालचाल पूछते हैं और उनकी समस्याओं को भी दूर करते हैं। इसी कड़ी में जब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव खुर्सीपार क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। लोगों से भेंटमुलाकत किए। तब क्षेत्र के युवाओं ने विधायक से मांग की थी कि उनके क्षेत्र में एक भी जिम नहीं है। इसलिए उनके क्षेत्र में एक हाई क्लास जिम का निर्माण किया जाए।

वार्डवासियों की मांग पर विधायक ने पहल की और वार्ड 45 उदय मंडल ग्राउंड बालाजी नगर में 25 लाख की लागत से जिम निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के साथ अब जिम के भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। तेजी से भवन निर्माण का काम चल रहा है। भवन निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही यहां अत्याधुनिक व्यायाम की मशीने लगाई जाएगी। यहां वल्ड क्लास की जिम बनाई जाएगी। जो पूरे क्षेत्र का इकलौता सरकारी जिम होगा, जहां बड़े-बड़े प्राइवेट जिम की तरह ही सभी प्रकार की सुविधाएं होगी। जिस तरह से युवाओं के लिए हाउसिंग बोर्ड में जिम बनाया गया है। उसी तरह से हाई क्लास जिम बनाएं जाएंगे।

युवाओं के लिए बेहद जरूरी
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं के फिटनेश के लिए जिम बहुत जरूरी है। जिम होना ही जरूरी नहीं है। बल्की रोज व्यायाम करना जरूरी भी जरूरी है। क्योंकि शरीर स्वास्थ्य होगा तो मन भी अच्छा रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...