CG – प्रिंसिपल के साथ मेला घूमने गई थी छात्राएं तो मच गया बवाल: रात भर बाहर रही छात्राएं… अगले दिन वार्डन ने हॉस्टल के अंदर नहीं आने दिया… स्टूडेंट्स ने दिया धरना, इधर विभाग ने इनको जारी कर दिया नोटिस

The girl students had gone to visit the fair with the principal

मुंगेली के एकलव्य आदिवासी ब्वॉय और गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में बवाल मचा हुआ है। यहां की हॉस्टल अधीक्षिका और हॉस्टल वार्डन पर छात्राओं और छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 6 छात्राओं का कहना है कि वह हॉस्टल अधीक्षिका को बता कर मेला घूमने गई थीं। यह भी बताया गया था कि अगर लेट हो जाएगा तो हम प्रिंसिपल सर के घर में रुक जाएंगे। लेकिन जब हम अगले दिन आए तो हमे हॉस्टल वार्डन ने घुसने नहीं दिया। इस पूरे मामले में छात्रों ने प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों के अभिभावक ने भी हॉस्टल के वार्डन और अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अब इस मामले में विभाग एक्शन लेने के मूड में है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने प्राचार्य, अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल मामला लोरमी विकासखंड के बंधवा में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय का है। जहां रविवार को विद्यालय के प्राचार्य 6 छात्राओं को मेला घुमाने लोरमी ले गए थे। बताया जा रहा है की छात्रों को हॉस्टल से बाहर ले जाने के लिए अनुमति भी नहीं ली गई थी, जिसके चलते बालिका छात्रावास की छात्राएं रातभर छात्रावास से नदारद रहीं।

एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य और बालिका छात्रावास की अधीक्षिका के बीच चल रहे इस गतिरोध के बीच अब विभाग की जांच शुरू हो गयी है। माना जा रहा है कि जवाब आने के बाद इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...