CG: लापरवाही ने ले ली जान: तेज रफ्तार में कार चला रही थी युवती… बाइक में जा रहे तीन लोगों को मार दी जोरदार ठोकर… बाइक सवार महिला और अधेड़ 10 फीट दूर जाकर गिरे, मौके पर ही हो गई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार कार चला रही युवती ने बाइक सवार को ऐसी टक्कर मारी, कि दो लोगों की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार फुटबाल की तरह उछलकर 10 फुट दूर जा गिरे, दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के वक्त बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा कोटा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के ग्राम खरगहनी निवासी तुलसीराम यादव (32) पिता रामभरोस यादव अपने गांव के ही सुकवारा बाई केवट (63) पति राजाराम और ग्राम पथर्रा के जैता यादव (53) पिता नंदराम यादव को लेकर किसी काम से बिलासपुर तरफ आ रहा था। तीनों बाइक में सवार थे। दोपहर वे बाइक से ग्राम नेवरा के पास पहुंचे थे। उसी समय बिलासपुर से कोटा तरफ आ रहे कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस कार को एक युवती चला रही थी।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार महिला और अधेड़10 फीट उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। इस हादसे में सुकवारा बाई व जैता यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चलाने वाला युवक तुलसीराम गंभीर रूप से घायल है।

इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कार की ठोकर से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। भीड़ ने इस हादसे की सूचना पुलिस के डायल 112 को दी। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए गनियारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे CIMS रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस हादसे में कार सवार युवती व युवक को भी चोंटे आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती कार चला रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...