CG – जन चौपाल में मदिरा प्रेमियों के लिए गुहार: युवक ने की कलेक्टर से डिमांड… पत्र में लिखा – शराबियों को सहना पड़ता है घोर अपमान… इसलिए शराब दुकान में बिजली, पानी और पंखा की करे व्यवस्था

सरगुजा। प्रदेश में कलेक्टर के जन चौपाल होते है। उसमे आम लोग अपनी समस्या और उसके निराकरण की गुहार लगाते है। पर कभी-कभी ऐसा मामला सामने आ जाता है की आप भी पड़ जाते है। ऐसा ही एक ताजा मामला सरगुजा में आया है। कलेक्टर के जान चौपाल में एक शख्स ने शराब का सेवन करने वालों के लिए दुकान में सर्व सुविधा युक्त शेड निर्माण की मांग कर दी।। पत्र में तर्क दिया गया कि शेड नही होने के कारण मदिरा प्रेमियों को भटकने के साथ ही घोर अपमान का भी सामना करना पड़ता हैं। कलेक्टर के जन चौपाल में आया यह पत्र अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कलेक्टर प्रत्येक मंगलवार को जन चौपाल लगाकर आम लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्यांए सुनते हैं। 17 जनवरी को सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार हर मंगलवार की तरह जन चौपाल में आम लोगों की समस्यांए जान रहे थे। शिकायतों की फेहरिस्त में एक शिकायत ऐसा भी आया, जिसने सभी अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक 3 गांधीनगर में रहने वाले सुजान बिन्द नामक सामाजिक कार्यकर्ता ने जन चैपाल में मदिरा प्रेमियों की समस्या कलेक्टर के सामने पत्र के माध्यम से रखी।

सुजान बिन्द ने पत्र के माध्यम से शासकीय मदिरा दुकान परिसर में सर्व सुविधा युक्त शेड निर्माण की मांग की हैं। पत्र में शराबियों को होने वाली दिक्कत का हवाला देते हुए बताया गया हैं कि मदिरा दुकानों में शेड नही होने के कारण मदिरा प्रेमियों को मदिरापान के लिए भटकना पड़ता हैं, अनेको बार उन्हे घोर अपमान का भी सामना करना पड़ता हैं। इसलिए सभी शासकीय मदिरा दुकान परिसर में सर्व सुविधायुक्त {बिजली, पानी और पंखा} शेड निर्माण कराने की महान कृपा करे, ताकि मदिरा प्रेमी निर्भय होकर मद्यपान कर सके। कलेक्टर जन चौपाल में आये इस पत्र के बाद जहां अफसर हैरान हैं, वही दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ता का ये पत्र अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसे लेकर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर मजे भी ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साहू समाज युवा प्रकोष्ठ ने 12वीं की टॉपर भावना...

दुर्ग। दुर्ग में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम सिरसा वार्ड नं 13 में छ.ग बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 95% के साथ पूरे...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

IPS GP सिंह की पुलिस विभाग में होगी जल्द...

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के कंपल्सरी रिटायर किए गए अफसर जी.पी.सिंह की बहाली और विभाग में वापसी पर विचार चल रहा है। इस सिलसिले...

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट: चपेट में आने से युवती...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से IED ब्लास्ट क खबर सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र...

ट्रेंडिंग