CG – दो बच्चों की मां से दुष्कर्म: पति और बच्चों को जान से मारने की दी धमकी… फिर बदमाश दो साल तक करता रहा महिला का रेप… आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

पति और बच्चों को जान से मारने की दी धमकी, फिर बदमाश दो साल तक करता रहा महिला का रेप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक रेप का मामला सामने आया है. बिलासपुर में एक शादीशुदा और दो बच्चों की मां से एक युवक ने डरा धमका के उसके साथ रेप किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है. युवक महिला के मोहल्ले में आना-जाना करता रहता था इसी दौरान उसने महिला और उसके पति से जान पहचान कर ली वह अक्सर महिला के बच्चों के साथ खेलने के बहाने उनके घर आ जाता था. इसी दौरान महिला को देखकर उसकी नियत बिगड़ गई. बदमाश युवक ने महिला को उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी साल 2014 में तोरवा क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं. दुर्ग जिले के सुपेला के कृष्णा नगर निवासी सागर भारती (25) तोरवा में अपने रिश्तेदार के घर आता था. तभी उनकी पहचान महिला और उसके पति से भी हुई. सागर भारती उनके बच्चों को खिलाने के बहाने उनके घर आना-जाना करने लगा. तभी महिला पर उसकी नीयत बिगड़ गई. महिला ने बताया कि युवक ने उसे 2020 में धमकी दी थी और इसके बाद कई बार उसके साथ संबंध बनता रहा. इन सब से तंग आकर उसने पति की मदद से पुलिस के पास शिकायत की पुलिस ने दुर्ग के सुपेला में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...