छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश… मौसम विभाग ने आरेंज व येलो अलर्ट किया जारी… दुर्ग संभाग सहित इन संभागों में भीषण बारिश की चेतावनी, वज्रपात भी होंगें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस बाबत अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर बारिश और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग संभागों के लिए आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा तथा वज्रपात की आशंका है।

वहीं रायपुर और दुर्ग संभागों में एक से दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। दक्षिण तटीय उड़ीसा और उसके आसपास स्थित निम्न दाब का क्षेत्र प्रबल होकर चिन्हित निम्न दाब के रूप में परिवर्तित हो गया है इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, रायसेन, मंडला, रायपुर, झारसुगड़ा, निम्न दाब के केंद्र से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। पूर्व-पश्चिम विंड डियर जोन 20 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में कल दिनांक 13 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...