दुर्ग में इन पटवारियों को किया सस्पेंड; गांव वालों से ढंग से बात नहीं करने वाले पटवारी भी नप गये, देखिए लिस्ट

  • दुर्ग में राजस्व अमले के 6 पटवारी निलंबित
  • कलेक्टर मीणा ने स्थानीय राजस्व अमले के कार्यों की समीक्षा की
  • हल्के पर समय पर नहीं रहने और शासकीय कार्यों के प्रतिपादन में लापरवाही करने वालों के खिलाफ एक्शन
  • जिले में एक RI भी किया गया है ससपेंड

दुर्ग। दुर्ग जिले में राजस्व अमले के 6 पटवारी निलंबित कर दिए गए है। हल्के में समय पर नहीं रहने और कार्य में लापरवाही की वजह से ये कार्रवाई हुई है। राजस्व अधिकारियों की आज हुई बैठक में कलेक्टर ने स्थानीय राजस्व अमले के कार्य की समीक्षा की इसमें उन पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई जो हल्के पर समय पर नहीं रहते थे तथा जिन्होंने शासकीय कार्यों के प्रतिपादन में लापरवाही की। अब इनके नाम सामने आ गए है।

राजस्व अमले के जिन पटवारियों पर कार्रवाई की गई। उनमें…

  • धमधा हल्का नंबर 1 के पटवारी केशव लाल साहू शामिल हैं। इन्होंने त्रुटिपूर्ण गिरदावरी की थी और काम पर सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर अनुपस्थित रहे।
  • पटवारी हल्का नंबर 50 धमधा के लोकेश्वर सिंह ठाकुर पर पटवारी हल्के में समय पर नहीं रहने की वजह से कार्रवाई की गई।
  • पटवारी हल्का नंबर 49 के पटवारी नवीन मिश्रा पर समय पर हल्के में नहीं रहने की वजह से कार्रवाई की गई। साथ ही आम जनता से भी सौहार्दपूर्ण व्यवहार नहीं होने की शिकायत थी।
  • धमधा तहसील के पटवारी हल्का नंबर 38 के पटवारी योगेश कुमार बँधेया पर भी कार्रवाई की गई। इन्होंने शासकीय दायित्व को समय पर पूरा नहीं किया। पटवारी हल्के पर समय पर नहीं रहते थे और ग्रामीणों सौहार्दपूर्ण व्यवहार नहीं था।
  • पाटन के पीकेश जायसवाल पटवारी हल्का नंबर 53 गातापार को स्थानांतरण के पश्चात भी कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर कार्रवाई की गई।
  • पटवारी हल्का क्रमांक 46 बीजभाठा के पटवारी ईश्वर सेवई पर समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने तथा प्रतिवेदन विलंब से देने की वजह से कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...

प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रेमिका...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...