निवेश करने पर बड़ा लाभ दिलाने का दिया झांसा, होटल में बुलाकर युवती के साथ की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। युवती से छेड़छाड़ के मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले युवती को रकम निवेश करने पर बड़ा लाभ दिलाने का झांसा दिया और फिर उसे होटल में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उसे ऑनलाइन निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया था। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने युवती से संपर्क बढ़ाया और फिर उसे होटल में मिलने बुलाया। वहां आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती करने की कोशिश की।

पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने इसी तरह अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...