वोरा का पुतला फूंक रहे भाजपाई झुलसे: पुतला दहन के दौरान BJYM जिलाध्यक्ष साहू समेत तीन कार्यकर्ता झुलस गये…जितेंद्र वर्मा सड़क पर लेट गये…चक्काजाम जारी

भिलाई। दुर्ग शहर में भाजपा के तीन पदाधिकारी पुतला दहन के दौरान झुलस गए हैं। तीनों पदाधिकारियों में एक भाजयुमो का जिलाध्यक्ष नीतेश साहू भी हैं। जिनका बाल जल गया है। वहीं तीन अन्य कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई है। जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

  • जानकारी के मुताबिक, दुर्ग विधायक अरूण वोरा का पुतला भाजपाई फूंक रहे थे।
  • तभी पुतला फूंकने के दौरान एक पुलिस कर्मी जलते हुए पुतले को लेकर दौड़ गया।
  • वह पुतले को बुझाने का प्रयास कर रहा था।
  • तभी तीन कार्यकर्ताओं के ऊपर से यह पुतला चला गया।
  • जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का आरोप है कि प्रदर्शन को रोकने और पुतले को बुझाने के लिए जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर आग को उड़ेला गया।
  • इसकी हम घोर निंदा करते हैं।
  • उस पुलिस कर्मी के खिलाफ में कार्रवाई हो। जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती, हम सड़क पर ही बैठे रहेंगे।
  • आपको बता दें कि, इस प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम से माहौल बन गया है। भाजपा के कार्यकर्ता लगातार इकट्‌ठा हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...

CG News : बस और हाइवा में टक्कर, महिला...

अभनपुर। रायपुर जिले में आज सुबह-सुबह बस और हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत...