दुर्ग संभाग में गैस ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा: मां-बाप और 8 साल का बेटा जिंदा जले… गृहमंत्री बोले- घटना की होगी जांच, CM साय ने जताया दुःख

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के कवर्धा जिले में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट में 8 साल के बच्चे समेत बैगा आदिवासी दंपती की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दंपती अपने बेटे के साथ रविवार रात 12 बजे छठी कार्यक्रम से घर लौटा था। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। घटना कुकदुर थाना क्षेत्र के नागाडबरा गांव की है। CM विष्णुदेव साय ने इस दुर्घटना में बैगा परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

मृतकों की पहचान बुधराम सिंह उम्र 35 वर्ष, हिरमतीन बाई उम्र 32 वर्ष और उनके 8 वर्षीय बेटे जोन्हू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से घर में आग लगी और तीनों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों को इस हादसे की जानकारी सुबह लगी। उन्होंने फौरन इसकी सूचना कुकदुर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CM साय ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रिम ग्राम नागाडबरा में रविवार रात एक झोपड़ी में आग लगने से बैगा परिवार के तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

घटना की होगी जांच: गृहमंत्री
इस मामले में उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि ​​​​​​घटना कैसे हुई, इसकी जांच होगी। प्रदेश सरकार मृतकों के परिवार का पूरा सहयोग करेगी। अगर गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा हुआ है, तो उसका उपयोग कैसा किया जाए, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...