भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: अपने साथ ढाई लाख कैश लेकर चरोदा जा था बुजुर्ग… तेज रफ्तार कंटेनर ने मार दी ठोकर… अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, PHE विभाग में पदस्थ थे बुजुर्ग

भिलाई। तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ने बाइक सवार बुजुर्ग को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने कन्टेनर को जब्त किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि जल परिसर कालोनी कमला कालेज के पास राजनांदगांव निवासी विवेकानंद वर्मा 55 वर्ष पीएचई विभाग में कार्यरत है।

शनिवार को अपने साथ करीब 2.50 लाख रुपए लेकर बाइक सीजी 08 एनए 7735 में सवार होकर चरोदा जाने के लिए निकले थे। जैसे ही नेहरू नगर चौक के पास पहुंचे कंटेनर एमएच 20 ई एल 3086 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बुजुर्ग को ठोकर मार दी। घटना में विवेकानंद वर्मा सिर पर हेलमेट भी पहने हुए थे।

ठोकर के बाद हेलमेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खबर लगने पर सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुची और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहाँ रास्ते मे दम तोड़ दिया। मृतक का मकान चरोदा में बन रहा है ठेकेदार को पैसा देने के लिए रुपये लेकर वे जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...