भिलाई भाजपा पश्चिम मंडल द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन; भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने कहा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक

भिलाई। भिलाई में भाजपा पश्चिम मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर दुर्गा मंच के सामने मैदान हुडको मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने कहा कि, एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचार से पोषित प्रेरित होकर देश के प्रधानमंत्री मोदी श्रेष्ठ भारत निर्माण को साकार कर रहे है। पंडित की अन्त्योदय केअवधारणा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार अन्त्योदय आधारित जन कल्याण कारी योजनानुसार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा रही है।

स्वागत उद्बोधननव नियुक्त मंडल अध्यक्ष तिलक राज यादव ने दिया। सभा को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ सह संयोजक संजय दानी, मतदाता सूची संयोजक करण कन्नौजिया, जिला मंत्री विजेंद्र सिह युवा मोर्चा प्रशिक्षक नितेश मिश्रा, युमो जिला महामंत्री रितेश ठाकुर ने भी संबोधित किये भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद दिनेश यादव जी,भी उपस्थित थे। इस सभा का संचालन केशव पटेल ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से-कान्ति वर्मा, पुष्पा पटेल, अमरजीत, जसवीर, नवनीत हरदेव, चहल, दिनेश यादव, रवि कश्यप, आकाश ठाकुर, दिनेश गौतम, महेंद्र प्रताप सिंह, सविता नाहक, सीमा तिवारी, पी राज, श्याम मालेकर,आर् गुप्ता, अजय खेडकर, आयुष यादव, आकाश चंद्रवंशी, गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। चिकित्सा प्रकोष्ठ से प्रदीप चौधरी भी उपस्थित थे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CBSE ने जारी किया 12th बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट,...

भिलाई। CBSE ने मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, रामनगर भिलाई के...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पसंद आया “जशप्योर” का...

रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन की भावना...

भाजपा पश्चिम मंडल ने आयोजित किया “संगठनात्मक एवं परिचयात्मक”...

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, जिला - भिलाई द्वारा मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी के नेतृत्व मे "संगठनात्मक एवं परिचयात्मक" बैठक दिनांक 11...

Durg News: घर में नग्न हालत में मिली युवक...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के डूमरडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से तेज़ दुर्गंध आने लगी।...

ट्रेंडिंग