लोकसभा चुनाव के पहले इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया में दो चुनाव आयुक्त की हो गई नियुक्ति…? दो रिटायर्ड IAS का नाम भी बता दिया गया! भिलाई टाइम्स ने की पड़ताल, वायरल नोटफिकेशन की क्या है सच्चाई? जानिए

नई दिल्ली,भिलाई। देश में लोकसभा चुनाव के ऐलान को कुछ दिन बचे है। कुछ दिन पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से रिजाइन कर दिया था। इस बीच एक अधिसूचना मीडिया में चल रहा है। जिसमें बताया गया है कि, रिटायर्ड IAS डॉ. राजेश कुमार गुप्ता और रिटायर्ड IAS प्रियांश शर्मा इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के नए कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अब जानते है इस वायरल अधिसूचना की सच्चाई… भिलाई टाइम्स के लाभेश घोष ने जब इस लिस्ट अधिसूचना की पड़ताल की तो पता चला की ये अधिसूचना फेक है और इसपर नेशनल लेवल पर कोई खबर भी नहीं मिला। जब हमने PIB फैक्ट चेक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) को खंगाला तो इसकी पुष्टि हो गई कि, ये अधिसूचना फेक है। फिलहाल इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया में दो चुनाव आयुक्त की नियुक्त नहीं हुई है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले 9 मार्च को चुनाव आयुक्त अरूण गोयल ने इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर भी किया था। इसे लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गयी थी। बता दें कि 1985 बैच के IAS अधिकारी अरुण गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया था। भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद पर भी वे रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग में पहले से ही चुनाव आयुक्त का एक पद खाली था। गोयल के इस्तीफे के बाद अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे। अरुण गोयल के इस कदम के बाद अब चुनाव आयोग में दो रिक्तियां है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...