बदल गया Twitter का नाम: ट्विटर हैंडल का लोगो भी बदला, उड़ गई चिड़िया, एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा

डेस्क। Twitter को अब X के नाम से जाना जाएगा. इसके साथ ही ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल (@Twitter) पर Logo बदल दिया है. साथ ही नाम भी X कर दिया है. हालांकि माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर पुराना लोगो ही नजर आ रहा है. ट्विटर CEO Linda Yaccarino ने भी ट्वीट करके X नाम की जानकारी दी. बताते चलें कि पुराने Logo में ब्लू कलर की चिड़िया का इस्तेमाल किया था.

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से Elon Musk ने जब से ट्विटर का अधिग्रहण किया है, तब से इस प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव किए जा चुके हैं. लेकिन नाम और लोगो बदलना अब तक का सबसे बड़ा फैसला है. Linda Yaccarino ने ट्वीट करके कहा, लाइक कैमरा, X. इसके साथ ही उन्होंने एक इमारत पर X Logo की लाइटिंग को मेंशन किया है.

पहले दे चुके हैं संकेत
बताते चलें कि मस्क का X कैरेक्टर को लेकर पुराना प्रेम है. इस साल अप्रैल में Elon Musk बतौर न्यू चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर के रूप में Linda Yaccarino अपॉइंट कर चुके हैं, जिनके वेलकम में ट्वीट करके मस्क ने बताया था कि इस प्लेटफॉर्म को एक्स, द एवरीथिंग ऐप में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.

कई और सर्विस देने का प्लान
Twitter में कई नए बदलाव होने वाले हैं, जिसके बारे में हम पहले ही बता चुके हैं. X प्लैटॉफर्म को लेकर मस्क की बड़ी तैयारी है और इस पर कई और सर्विस भी दस्तक देंगी. बताते चलें कि इस साल अप्रैल में ही Twitter ने अपने पार्टनर से ऑफिशियल डील के लिए X Corp का नाम इस्तेमाल किया था.

एक दिन पहले दी थी जानकारी
बताते चलें कि नए नाम को लेकर मस्क ने एक दिन पहले ही टीजर जारी किए थे. उन्होंने नाम का भी संकेंत दिया था, जिसमें उन्होंने फोटो को पोस्ट किय था. बताते चलें कि Elon Musk की एक Space X नाम की कंपनी भी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...