न्यू ईयर पार्टी में डॉक्टर के सिर पर फोड़ा बियर की बोतल, डॉक्टर कोमा में: दुर्ग पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, इनमें से एक ने भिलाई निगम चुनाव के समय BJP से की थी दावेदारी

भिलाई। न्यू ईयर की पार्टी में डॉक्टर की पिटाई और उसके सिर पर बियर की बोतल फोड़ने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है। वहीं एक आरोपी अब भी फरार है। पकड़े गए दो आरोपियों में से एक ने भाजपा से टिकट मांगी थी। लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दी थी। हम बात कर रहे हैं पकड़े गए दो आरोपियों विशाल सिंह और अनिकेत ठाकुर की।

इसमें से विशाल भाजपा से जुड़ा हुआ है। राधिकानगर के रहने वाले विशाल ने भाजपा से दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने यहां पर रमेश श्रीवास्तव को मैदान में उतारा और कांग्रेस के आदित्य सिंह ने चुनाव हराया।

पूरा मामला क्या है, उसे आप ऐसे समझें…
स्मृति नगर पुलिस ने सोमवार को डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी विशाल सिंह और अनिकेत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

डॉक्टर से मारपीट करने वाला तीसरा आरोपी बबलू सिंह फरार है। पुलिस के मुताबिक घटना 31 जनवरी की रात करीब सवा 12 बजे जुनवानी रोड स्थित एसेंस रिसॉर्ट के बाहर गेट पर हुई थी। प्रार्थी यशवंत साहू ने बताया कि वह और डॉक्टर बोरसी निवासी दोनों न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए रिसॉर्ट गए थे।

बाहर निकलते समय उसके पैर से युवक का पैर दब गया था। इसी बात पर आरोपी विवाद व मारपीट करने लगे। घायल हालत में रामकृष्ण को रायपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से वह कोमा में है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की और दो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पहले शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 307 जोड़ दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सभी पक्षों का बयान लिया गया है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जानी है। बयान लिया जा रहा है। बहरहाल इस पूरे मामले में विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्कूल की मान्यता रद्द, छात्रा से छेड़छाड़ मामले में...

भाटापारा। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक शैलेश वर्मा के मामले में साहू समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम...

भारतमाला परियोजना में घोटाला : तहसीलदार के खिलाफ गिरफ्तारी...

रायपुर। विशाखापट्टनम-रायपुर भारतमाला परियोजना में सामने आए 43 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच तेज़ हो गई है। मामले में तहसीलदार शशिकांत कुर्रे के...

Durg News : हटरी बाजार में पुलिस की रेड,...

दुर्ग। जिले में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई में 13 लोगों को सट्टा पट्टी के...

श्रम संहिता वापस लेने की मांग, 9 जुलाई को...

रायपुर। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने प्रेस वार्ता में श्रम संहिता वापसी सहित 23 सूत्रीय मांगों पर मजदूर किसानों की देशव्यापी हड़ताल के...