लखोली में दो दिवसीय फाग प्रतियोगिता 4-5 मार्च को; प्रदेशभर की भाग मंडलिया देंगी अपनी प्रस्तुति

राजनांदगांव। लखोली दुर्गा चौक में दो दिवसीय भाग प्रतियोगिता का आयोजन 4 और 5 मार्च को किया गया है। सुबह 9 बजे से फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर की भाग मंडलिया अपनी प्रस्तुति देंगी। साथ ही रंग गुलाल उड़ा कर एक दूसरे को खुशियां बाटेंगे। लखोली दुर्गा चौक में यह आयोजन लंबे समय से होता आ रहा है।

आयोजन समिति की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। समिति के लोगों ने बताया कि कार्यक्रम में उद्घाटन के लिए मेयर हेमा देशमुख मुख्य अतिथि होंगी। उनके साथ नगर निगम राजनांदगांव के सभापति हरिनारायण धकेता अध्यक्षता करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलवीर छाबड़ा, सदस्य निखिल द्विवेदी, पार्षद भागचंद साहू, पार्षद दुलारी साहू, पार्षद मनीष साहू, कांग्रेस नेता नरेश साहू, समाजसेवी बलदेव सिंह और बजरंग दल के अरुण गुप्ता अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...

छत्तीसगढ़ में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती की तैयारी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों...