हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के द्वारा नेशनल मैथेमेटिक्स डे का दो दिवसीय आयोजन… साई कॉलेज भिलाई को मिली मेजबानी, 10 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने लिया भाग

भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के द्वारा साई कॉलेज भिलाई में दो दिवसीय नेशनल मैथेमेटिक्स डे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन सबसे पहले तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें, हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग से संबद्ध दस महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ निहारिका सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को अपने उद्बोधन में तात्कालिक भाषण में अच्छा तात्कालिक भाषण देने के विभिन्न पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया। कई प्रतिभागियों ने डॉ निहारिका सिंह के द्वारा बताए गए पहलुओं को तुरंत अपने भाषण में सम्मिलित भी किया।

नैशनल मैथेमेटिक्स डे आयोजन के पहले दिन दूसरी प्रतियोगिता पजल कॉम्पटीशन थी। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के 18 छात्र छात्रों ने भाग लिया। कल इस आयोजन का दूसरा दिन है जब गणित पर आधारित क्विज प्रतियोगिता के आयोजन के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि हेमचन्द यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप रहेंगे। यह आयोजन सीजी कॉस्ट द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...