CG – दो DEO को मिली मंत्री के कार्यालय की जिम्‍मेदारी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, JD का निलंबन भी रद्द

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक दो जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को विभागीय मंत्री के कार्यालय की जिम्‍मेदारी दी गई है। राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ( मूल पद – प्राचार्य) और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी बृजेश वाजपेयी( मूल पद प्राचार्य) को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कार्यालय में काम करने के लिए आदेशित किया गया है। हालांकि वो अपनी मौजूदा जिम्मेदारी को भी निभाते रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने दोनों प्रभारी डीईओ को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मंत्री के कार्यालय में कार्यालयीन कार्यों के लिए आदेशित किया है।

वहीं संयुक्त संचालक एसके प्रसाद का राज्य सरकार ने निलंबन खत्म कर दिया है। एसके प्रसाद को राज्य सरकार ने DPI में पोस्टेड किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...