शिवनाथ नदी में डूबने से 2 दोस्तों की मौत, दोनों के शव बरामद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार को शिवनाथ नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन किसी तरह बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त साथ में नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के छातागढ़ पिकनिक स्पॉट की है।

जानकारी के मुताबिक, नहाने के दौरान अचानक दो युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए, जहां पानी करीब 10 से 12 फीट गहरा था। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

एसडीआरएफ की टीम ने मोहम्मद फैजल (21) और मोहम्मद ईशांत (13) के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों कैलाश नगर के निवासी थे। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक स्पॉट

दरअसल मोहम्मद फैजल और मोहम्मद ईशांत अपने तीन दोस्तों के साथ छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने का प्लान बनाया। सभी नदी में उतरे। इस दौरान फैजल और ईशांत गहरे पानी में डूब गए, जबकि 3 अन्य दोस्त किसी तरह नदी से बाहर निकल आए। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी परिजनों, पुलिस और SDRF को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।

दोनों दोस्तों के शव बरामद

काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रात करीब 8 बजे दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। इस घटना के बाद परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है।

पिकनिक स्पॉट है छातागढ़

छातागढ़ पिकनिक स्पॉट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह दुर्ग जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां प्राचीन मनोकामना सिद्धपीठ हनुमान मंदिर भी है, जहां का शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। पिकनिक स्पॉट के पास ही शिवनाथ नदी बहती है, जहां अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...