CG में बड़ा हादसा: प्लांट में काम कर रहे दो मजदूर तीसरी मंजिल से गिरे… हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Two laborers working in the plant fell from the third floor

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तिल्दा में प्लांट में काम करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है की तीन मंजिल से दो मजदूर गिर गए, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तिल्दा थाना क्षेत्र का है।

मृतक का नाम शुभम वर्मा (27 वर्ष) है, जो देवरी का रहने वाला है। हादसा छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में हुआ है। यहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर काम कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शेड की मरम्मत के दौरान दोनों मजदूर नीचे गिर गए। मृत युवक शुभम वर्मा ने अभी 5 दिन पहले ही शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। उसकी 4 महीने की एक बेटी भी है।

तिल्दा के छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में मजदूर शुभम वर्मा और शिवचरण निर्मलकर (20 वर्ष) 3 मंजिला शेड पर चढ़कर इसे सुधारने का काम कर रहे थे। अचानक शेड की पाइप खिसकने से दोनों मजदूर ऊपर से नीचे ऑयल भट्ठी के किनारे आ गिरे। हादसे में देवरी निवासी शुभम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय शिवचरण निर्मलकर गंभीर रूप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल को तिल्दा के खुशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...

CG News : बस और हाइवा में टक्कर, महिला...

अभनपुर। रायपुर जिले में आज सुबह-सुबह बस और हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत...

भिलाई में खुले में संचालित चिकन-मटन दुकानों को हटाने...

भिलाई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सोमवार को *भिलाई नगर निगम के जोन क्रमांक 01 के आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया,...

रिसाली निगम के पार्षद टीकम साहू का निधन, आज...

भिलाई। रिसाली निगम के वार्ड 2 रूआबांधा बस्ती के पार्षद टीकम साहू का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह...