धन-दौलत की लालच में दो महिलाओं की बलि: पोर्न फिल्म में काम दिलाने के बहाने दंपति ने लिया झांसे में… पैसे मांगने पर सिर फोड़, गुप्तांग में डाला चाकू… अनुष्ठान के हिस्से के रूप में काटकर रख लिए ब्रेस्ट्स, बेरहमी से किया गया कत्ल

धन-दौलत की लालच में दो महिलाओं की बलि

तिरुवनंतपुरम। केरल के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला में दो महिलाओं की बलि चढ़ाने के मामले में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। दोनों महिलाओं की हत्या के बाद आरोपियों ने उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। उनमें से एक महिला के ब्रेस्ट्स काटकर आरोपियों ने रख लिए थे। वे इससे खास अनुष्ठान करने वाले थे। दोनों महिलाओं की बलि देने के तीन आरोपी हैं। इनमें से दो दंपति हैं।

आरोपी दंपति ने अधिक धन दौलत पाने के लालच में दोनों महिलाओं की बलि दी थी। दोनों को आरोपी ने पोर्न फिल्म में काम करने का लालच दिया था। दंपति ने गला काटकर महिलाओं की हत्या की। इसके बाद एक महिला के ब्रेस्ट्स काटकर रख लिया। फिर अपने घर की दीवारों और फर्श पर महिलाओं के खून के छींटे मारे।

सिर फोड़ गुप्तांगों में डाल दिया चाकू
केरल पुलिस की रिमांड रिपोर्ट के अनुसार पीड़ितों में से एक रोसलिन को अश्लील फिल्म में काम करने के लिए पठानमथिट्टा लाया गया था। उसे 10 लाख रुपए देने का लालच दिया गया था। वह आरोपी दंपति के घर पहुंची तो शूटिंग का हिस्सा बताकर उसके हाथ पैर बांध दिए गए। इसके बाद आरोपियों में से एक लैला ने पीड़िता का सिर फोड़ दिया और उसके गुप्तांगों में चाकू डाल दिया।

कुछ देर तक आरोपियों ने महिला को यातना दी, इसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी। दूसरे आरोपी भागवल ने पीड़िता के ब्रेस्ट्स काट दिया और गुप्त अनुष्ठान के हिस्से के रूप में सुरक्षित रख लिया। महिला को बहला-फुसलाकर घर ले जाने वाले मोहम्मद शफी समेत सभी आरोपियों ने बाद में शव के टुकड़े कर घर के पास गड्ढों में गाड़ दिए।

पद्मा के शव के किए 56 टुकड़े
दूसरी पीड़िता पद्मा 26 सितंबर को लापता हो गई थी। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि पद्मा को उसी दिन एक कार में ले जाया जा रहा था। शफी उसे आरोपी दंपति के घर ले गया था। उसे भी पोर्न फिल्म में काम करने के लिए 15,000 रुपए ऑफर किए गए थे। घर पहुंचने पर पद्मा ने पैसे मांगे, जिसके बाद आरोपियों से उसकी बहस हो गई। आरोपी ने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोटा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाया गया। शफी ने उसके गुप्तांगों में चाकू डाला और बाद में गला काटकर हत्या कर दी। तीनों आरोपियों ने उसके शव को 56 टुकड़ों में काट कर गड्ढों में दबा दिया था।

गड्ढों से निकाल गए शवों के टुकड़ों के डीएनए टेस्ट किए जा रहे हैं। वैज्ञानिक तरीके से हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त नागराजू चकिलम ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया कि इस घिनौनी हत्या के पीछे शफी मुख्य साजिशकर्ता था। उसने पैसे का लालच देकर दंपति को अपनी साजिश में शामिल किया था। शफी रेप के एक मामले में भी आरोपी है। इस बीच तीनों आरोपियों भागवल, लैला और शफी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल...

ऑपरेशन सिंदूर” के विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली...

रायपुर। "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर देशभर में जहां एक ओर भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल...

सुशासन तिहार: महुआ पेड़ की छांव में लगी सीएम...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

दुर्ग में बड़ा हादसा : नशे में धुत स्कार्पियो...

भिलाई। दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शराब के नशे में धुत एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों...

ट्रेंडिंग