नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग के अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीपत थाना क्षेत्र का मामला है।
पूरा मामला पढ़िए –
टीआई नरेंद्र चौहान ने बताया कि सीपत क्षेत्र के कृष्ण कुमार गंधर्व उर्फ गोलू (27) बोरा फैक्ट्री में काम करता है। सालभर पहले उसका बेटा हुआ था। रविवार को उसका बर्थडे था। उसने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए मोहल्ले के बच्चों को अपने घर बुलाया था। इस दौरान 14 साल का एक बच्चा भी उसके घर गया था। बर्थडे पार्टी के दौरान कृष्ण कुमार शराब के नशे में था। पार्टी के बीच पीड़ित बच्चा अपने घर जाने के लिए निकला, तब कृष्ण कुमार उसे घर छोड़ने के बहाने साथ निकल गया।
आरोपी कृष्ण कुमार बच्चे को उसके घर लेकर जाते समय उसे राखड़ डैम की तरफ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इस दौरान उसने इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी, फिर बच्चे को उसके घर के पास छोड़ दिया।
पीड़ित बच्चा दर्द से कराहने लगा, तब परेशान होकर उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। रात करीब 10 बजे उसके पिता काम से लौटा, तो बच्चे की मां ने उसे बताया। देर रात वे दोनों बच्चे को लेकर सीपत थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, फिर शिकायत पर आरोपी कृष्ण कुमार गंधर्व के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।