दुर्ग जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका और कार्यकर्ता के लिए वैकेंसी…पढ़िए डिटेल

भिलाई। आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु बाल विकास परियोजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 13 आ.बा. कार्यकर्ता एवं 21 आ.बा सहायिका की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 26 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2030 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग में पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास, दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय समय 11 बजे से 5 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य तथा सेवा की अधिकतम आयु 62 वर्ष होगी व वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए। अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदक पद हेतु आवेदन कर सकते है।

ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 6 एवं कार्यकर्ता के लिए 2 रिक्त पद हैं। आवेदन पत्र समस्त प्रमाण-पत्र सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण में कार्यालयीन समय में दिनांक 23 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत एवं परियोजना कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...