रायपुर में लड़के-लड़कियों के ढिशूम-ढिशूम का Video वायरल: लेट नाइट पार्टी में जमकर चले लात-घूंसे… लड़के-लड़कियों ने एक दूसरों को पीटा… वीडियो सामने आने पर जांच में जुटी पुलिस, आप भी देखिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक होटल के ठीक सामने लड़के-लड़कियों के दो गुटो के बीच जमकर लात-घूंसे चले। आलम ये रहा कि लड़की जहां लड़के को सेंडल फेंककर मारती हुई नजर आई, वही लड़को ने लड़कियों को लात मारकर सड़क पर गिरा गिराकर बुरी तरह से पीट दिया। घटना का विडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

वीडियो में एक दूसरे को गालियां देने और बोतलों के तोड़े जाने की आवाज भी आ रही है। 8 से 10 लड़के लड़कियों का ग्रुप एक दूसरे के ऊपर हमला करते नजर आ रहा है।

मामला शनिवार की देर रात का बताया जा रहा है। यह वीडियो होटल ग्रैंड इंपीरिया के ठीक बाहर का बताया जा रहा है। इसमें लड़के लड़कियों के दो गुट आपस में एक दूसरे को पीट रहे हैं। इस मारपीट में कुछ लड़के लड़कियों को चोटें भी आई हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी करके लौट रहे लड़के लड़कियों का यह ग्रुप आपस में झगड़ने लगा। कुछ लड़कों ने नशे की हालत में लड़कियों से बदसलूकी की। लड़कियों ने भी इसके बाद ताबड़तोड़ वार कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी दी। हालांकि पुलिस को देख हड़बड़ा कर सभी लड़के-लड़कियां भाग निकले। किसी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

अनजान लोगों पर केस दर्ज
जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे। किरकिरी होती देख, देर रात पुलिस ने इस मामले में धारा 160 के तहत अज्ञात युवक-युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रायपुर पुलिस का दावा है कि इस मामले में शिकायत करने कोई भी सामने नहीं आया। इसलिए स्वत: संज्ञान लेते हुए अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले की छानबीन की जा रही है।

अब पुलिस होटल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए इस बवाल में शामिल लड़के लड़कियों का पता लगाएगी जो फिलहाल फरार हैं।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की...

Horrific road accident in CG रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के दहिकोंगा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

CG Crime : चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम बच्ची...

बिलासपुर। कोरबा में 7 साल की बच्ची से रेप मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के...

CG – पति का था अफेयर, पत्नी ने दूधमुंहे...

भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली....

ट्रेंडिंग