कल से यंगिस्तान कप: ग्राउंड में उतरे मनीष पांडेय…इन चार जगहों के मैदान पर लगेंगे चौक-छक्के, सामने आएंगे एक से बढ़कर एक क्रिकेटर

भिलाई। मिनी इंडिया भिलाई में कल से यंगिस्तान कप 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा 6 जनवरी से शुरू होने वाले यंगिस्तान कप 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय आज मैदान पहुंचे। उन्होंने रिसाली, राधिका नगर एवं खुर्सीपार पहुंचकर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।

साथ ही टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों के कप्तान एवं उपकप्तान से भेंटकर उन्हें “भिलाई की सफाई” अभियान से जुड़ने आह्वान किया। उन्होंने उपस्थितजनों से इस अभियान से जुड़ते हुए आमजनों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने आह्वान किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन 6 जनवरी को प्रातः 10 बजे रिसाली, 11 बजे राधिका नगर एवं 12 बजे खुर्सीपार मैदान में किया जायेगा।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा इस्पात नगरी के खेल प्रेमियों के लिए 6 जनवरी से यंगिस्तान कप 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण में 6 जनवरी से 15 जनवरी तक रिसाली दशहरा मैदान, राधिका नगर सुपेला थाना के पीछे एवं खुर्सीपार दशहरा मैदान में क्वालीफाइंग राउंड खेले जायेंगे।

तत्पश्चात सेक्टर -1 क्रिकेट स्टेडियम में मुख्य लीग का आयोजन किया जायेगा। श्री पाण्डेय ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भिलाईवासियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस आय़ोजन के माध्यम से समिति भिलाई की सफाई अभियान की शुरूआत करेगी। जिसके तहत हम भिलाईवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय द्वारा 50 सप्ताह तक चलाये हुए स्वच्छता सप्ताह से प्रेरणा लेते हुए समिति यह अभियान चलाने जा रही है। इस संबंध में आज सभी टीमों के सदस्यों एवं समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें इस अभियान ने स्वयं एवं आमजनों को जोड़ने तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...