देश में बढ़ती हुई महंगाई और रसोई गैस की कीमत वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी; युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने PM का पुतला फुंका

भिलाई। युवा कांग्रेस ने शनिवार को शाम 6 बजे नगर निगम रिसाली के आजाद मार्केट चौक रिसाली पुलिस बिटबॉक्स के पास युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उबारन टंडन के नेतृत्व में रसोई गैस की कीमत वृद्धि के खिलाफ जम कर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए PM नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

कार्यकर्ताओं एवं आम जानो को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उबारन टंडन ने कहा कि त्यौहार से पहले ही रसोई गैस की कीमतो में वृद्धि कर केंद्र की मोदी सरकार ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। साथ ही त्यौहार का रंग पूरी तरह से फीका कर दिया है। बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोग त्रस्त है। बढ़ती हुई महंगाई पर नियंत्रण नहीं होने पर आगे भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे उबारन टंडन ने कहा कि हम हर स्तर पर केन्द्र सरकार तक ये बात पहुंचाने की कोशिश करेंगे कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण जनता कितनी त्रस्त हो चुकी है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर मूर्ति,देवेंद्र खुटेल,ललित रामटेक ,थमेश साहू, सूरज साव, राहुल कामले,संदीप भारती, सम चंद्राकार,अल्ताफ गनी, फरदीन रजा,प्रवीण ठाकुर,विशाल यादव, लक्की,सॉपनील जैन,दयाशकर ,सौदागर,राहुल,अमन वा युवा कॉग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थेl

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...