गला काटकर दुर्ग में मर्डर: गणेश विसर्जन के दौरान हुआ विवाद, DJ में साथ घूम रहे थे दोनों, नाबालिग का गला काटकर हत्या…आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। गणेश विसर्जन के दौरान दुर्ग-भिलाई में खूब विवाद हुए। भिलाई से लेकर दुर्ग में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले दर्ज हुए हैं। वहीं दुर्ग गंजपारा में गणेश विसर्जन के दौरान एक हत्या हो गई। एक युवक ने धारदार चाकू से नाबालिग का गला काट दिया।

लोगों ने नाबालिग को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अधिक खून बह जाने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी यश मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक


दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि उन्हें बीती देर रात सूचना मिली थी कि नाका चौक गंजपारा में किसी नाबालिग की हत्या कर दी गई है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि गोपी ढीमर का चाचा राकेश ढीमर गणेश विर्सजन में डीजे के साथ घूम रहा था। इसी दौरान उतई थाना अंतर्गत उमरपोटी पुरई निवासी यश मेहरा उर्फ यशु (21 साल) वहां पहुंचा और राकेश ढीमर से विवाद करने लगा। दोनों के बीच हाथ-मुक्का से मारपीट भी हुई।

जैसे झगड़ा होने के बारे में गोपी ढीमर को पता चला वह भी मौके पर बीच-बचाव करने पहुंच गया। गोपी को देख यश मेहरा ने अपने पास रखे धारदार चाकू को निकाला और उसके गले में वार करके भाग गया। गोपी का गला कट जाने से वह वहीं लहू लुहान होकर गिर गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत उसे बाइक से जिला अस्पताल दुर्ग लेकर गये। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा
सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग एसएन सिंह अपने स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को दी। एसपी ने दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में दुर्ग टीआई एसएन सिंह और एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा के साथ एक टीम गठित की। इस टीम ने रात में जगह-जगह छापेमारी करके आरोपी यश मेहरा को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में उपयोग किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...