छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बस; 2 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत… 12 से ज्यादा घायल… सीएम बघेल ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रेलर में घुस गई. जिसके कारण यह हादसा हुआ है. रायपुर से रेणुकूट जा रही बस सोमवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। जिनकी मौत हुई उनमे से दो बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रॉयल्स ट्रांसपोर्ट की लग्जरी बस स्लीपर कोच देर रात रायपुर से रेणुकूट के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे बस कोरबा के पौड़ी उपरेड़ा में नेशनल हाईवे-130 पर पहुंची थी कि मड़ई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। एक तरफ से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान लोग गहरी नींद में थे।

टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सुबह हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सभी घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया जा रहा है। इस दौरान एक और बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं SP संतोष सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 3 लोग घायल हैं। जिसमें से एक सामान्य रूप से और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। समान रूप से घायल व्यक्ति का इलाज पौड़ी अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से अन्य दो व्यक्ति कोरबा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...