दुर्ग में रायपुर के युवक की हत्या: रास्ते से हटाने शराब पीने के लिए रायपुर से बुलाया और डंडे से पीट-पीटकर हत्या…मृतक के बार-बार शिकायत से त्रस्त से दोनों आरोपी

भिलाई। जामुल पुलिस ने बताया कि गराम खेरधा में अर्ध नग्न हालत में युवक की लाश मिली थी। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे। जिसका शिनाखत पुलिस ने कर लिया है। युवक का नाम मंदिर हसौद रायपुर निवासी मनोज मारकंडे के रुप में हुई है।

मृतक रायपुर स्थित श्याम कंपाउंड कंपनी में सुपरवाइजर के रुप में पदस्थ है। उसके अंडर में खेरधा निवासी रवि उर्फ मान सिंह टंडन 28 वर्ष, पुनीत घृतलहरे 27 वर्ष काम करते थे। मृतक दोनों के साथ लगातार दबंगई दिखाते हुए काम से निकलाने तक की धमकी दिया करता था।

लगातार हो रहें मानसिक रुप से प्रताड़ना से परेशान होकर घटना की रात मनोज को खुश करने के लिए पुनीत और रवि उसे पार्टी देने की योजना बनाई। मनोज को खेरधा गांव में बुलाकर जमकर शराब पिलाई और लाठी, डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। उसके बाद दोनों युवक फरार हो गए।

मृतक के हाथ की कलाई में मनोज नाम का टेटू बना हुआ था। रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने गांव में लाश मिलने की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जामुल पुलिस पहुंची और शिनाख्त कर आरोपियों की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने बताया कि मृतक दोनों के खिलाफ लगातार कंपनी मालिक से शिकायत करता था।

घटना को लेकर भी मृतक ने मालिक को बता दिया था कि पुनीत और मान सिंह शराब की पार्टी देने बुलाया है। उसके बाद तीनों में शुरु हो गया। मनोज को आरोपियों ने हाथ मुक्का से मारा। जब अधमरा होने के बाद उसे लाठी, डंडा से भी पिटाई कर मरते दम तक मारा फिर भाग निकले।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...