एयरपोर्ट से हो रही थी 12 नेपाली लड़कियों की तस्करी… पुलिस ने किया रेस्क्यू… जांच जारी

एयरपोर्ट से हो रही थी 12 नेपाली लड़कियों की तस्करी… पुलिस ने किया रेस्क्यू

नई दिल्ली। जयपुर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर से इथोपिया जा रही एक दर्जन से ज्यादा नेपाली युवतियों का रेस्क्यू कर मानव तस्करी के खिलाफ बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जयपुर एयरपोर्ट थाने के थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि उन्हे नेपाल दूतावास से भारतीय दूतावास के जरिए सूचना मिली थी कि आधा दर्जन के आस पास युवतियों को तस्करी कर इथोपिया के रास्ते खाडी देशों में भेजा रहा है. जहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार हो सकता है.

इस सूचना के आधार पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन की टीम के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें 12 नेपाल की मूल निवासी युवतिया मिली जिन्हे प्रारम्भिक पुछताछ के आधार पर संदिग्ध लगने पर इमीग्रेशन ने पुलिस को सौंपा. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सभी युवतियों से पूछताछ कर उनके पासपोर्ट और अन्य जानकारियां पुलिस ने हासिल कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

साथ ही नेपाली दूतावास को पुरी कार्रवाई की जानकारी दी गई है. थाना प्रभारी माने तो नेपाल और दिल्ली के रास्ते लगातार कार्रवाई के बाद मानव तस्करी करने वाले गिरोह ने जयपुर का रास्ता तस्करी के लिए चुना था मगर नेपाली दूतावास की सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए जयपुर की एयरपोर्ट पुलिस ने इस पुरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है. साथ ही थानाप्रभारी ने कहा कि मामले में युवतियों को महिला केंद्र जमा करवाया जाएगा जहां तय प्रक्रिया के बाद इनके परिजनों इन्हे सौंपा जाएगा. हालांकि कि पुलिस की पुछताछ में युवतियों ने अपनी मर्जी से इथौपिया जाना बताया है मगर कौन इन्हे बुला रहा था कौन भेज रहा था इससे जुडी कोई भी जानकारी युवतिया पुलिस को देने से बच रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...