CG – होली से पहले 208 लोग अरेस्ट: गुंडे-बदमाश और वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने चलाई धरपकड़ मुहिम… बलात्कार के फरार आरोपी समेत 208 गिरफ्तार

बिलासपुर। एसपी संतोष सिंह के कप्तानी सम्हालते ही जिले में अपराध पर नकेल कसने और अपराधियों पर कानून का डर बैठाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर 3 दिन का एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत 208 स्थाई व गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए, जो बरसों से फरार चल रहे थे। इसमें हत्या के प्रयास, बलात्कार,छेड़छाड़,मोबाइल फोन से अश्लीलता फैलाने के आरोपी के अलावा मारपीट,व चेक बाउंस के आरोपी गिरफ्तार किये गए। इसके अलावा 185 गुंडे-बदमाशों के घर भी पुलिस ने दबिश दी। इस अभियान के लिए पुलिस की टीमें आधी रात को अथवा तड़के घर में छापा मारती रहीं।

इस कार्रवाई के दौरान कई फरार अपराधी भी गिरफ्तार किए गए हैं। एएसपी राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि इस कार्रवाई में 133 गिरफ्तारी और 75 स्थाई वारंटी पकड़े गए हैं, जो कई साल से फरार थे। फरार आरोपियों में छेड़खानी, दुष्कर्म, मारपीट, चाकूबाजी, चेक बाउंस जैसे केस के अपराधी शामिल हैं।

एएसपी राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि, अपराध पर नकेल कसने और आगामी त्यौहार को देखते हुए अपराधियों व गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को 3 दिन विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया था,जिसका सुपरविजन वे खुद और एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा, गरिमा द्विवेदी, सीएसपी संदीप पटेल व पूजा कुमार कर रहीं थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: घर में नग्न हालत में मिली युवक...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के डूमरडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से तेज़ दुर्गंध आने लगी।...

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मंगलवार को प्रदेश के...

CG Crime: दुष्कर्म पीड़िता के साथ वकील ने किया...

बिलासपुर। बिलासपुर में एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है। कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लड़ने...

CG में हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की नियुक्ति पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। SC ने इस मामले में...

ट्रेंडिंग