रायपुर के डैम में डूबने से 3 इंजीनियरिंग छात्र की मौत: घूमने गए थे 3 दोस्त, एक दूसरे को बचाने के दौरान सभी की हो गई मौत… SDRF ने निकाली तीनो की डेड बॉडी, सबकी तस्वीरें आई सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खुटेरी जलाशय थाना मंदिर हसौद में गुरुवार को 3 इंजीनियरिंग स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। तीनों लड़के कलिंगा यूनिवर्सिटी नया रायपुर बी टेक फोर्थ सेम के स्टूडेंट थे। जो घूमने के लिए जलाशय गए थे। रायपुर में गुरुवार दोपहर कलिंगा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बिहार के तीन इंजीनियरिंग छात्रों की डूबने से मौत हो गई। छात्र नवा रायपुर के खुटेरी जलाशय में नहाने के लिए गए थे। इस हादसे का VIDEO सामने आया है।

इन छात्रों की हुई मौत :-

  • आदित्य कुमार वर्मा, पिता अभय कुमार वर्मा, उम्र 23 साल, पता- क्षत्रपती विष्णुपुर गोपाललालू चपरा पारु मुज्ज़फ़र बिहार
  • सुधांसु जायसवाल, पिता सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल, उम्र 21 साल, पता ग्रामं- बेहरीयाहि पोस्ट हराज़ थाना पाकरी दलाई जिला -ईस्ट चम्पारण मोतीहारी बिहार
  • आदित्य कुमार झा. पिता अविनाश कुमार झा, उम्र 23 साल निवासी सिमरा नागूसिया भागलपुर बिहार

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र पानी में करीब पौने 1 घंटे तक थे। अचानक उनमें से एक छात्र ,गहरे पानी में पहुंचा और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर दूसरा छात्र बचाने गया, तो वह भी डूबने लगा। तीसरा छात्र ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी अपनी जान नहीं बचा पाया। बताया जा रहा है कि इसी अंतिम छात्र का डूबते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में पीछे से एक महिला और पुरुष की आवाज सुनाई दे रही है। कैमरे के सामने एक छात्र पानी में डूब रहा है। वो जान बचाने के लिए लगातार हाथ-पैर मार रहा है। पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।

इस दौरान पानी में हलचल हो रही है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में वो गहराई में चला जाता है। आसपास मौजूद लोगों ने मंदिर हसौद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने SDRF की मदद से शाम 6 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें 2 स्टूडेंट आदित्य वर्मा और सुधांशु जायसवाल का शव बरामद कर लिया गया। SDRF की टीम ने शुक्रवार सुबह तीसरे छात्र आदित्य का शव निकाला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...