भिलाई में करंट से 3 महिलाएं झुलसी, एक की मौत: सफाई के दौरान पाइप को फर्स्ट से सेकंड फ्लोर में पहुंचा रही थीं महिलाएं, तभी आ गए हाइटेंशन तार के संपर्क में

भिलाई। भिलाई में बिजली का झटका लगने से एक महिला की मौत हो गई। करंट से महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। बताया जा रहा है कि, तीन फ्लोर के मकान के फर्स्ट फ्लोर की गैलरी में खड़ी होकर स्टील का लंबा पाइप द्वितीय तल तक पहुंचाने के दौरान नजदीक से गुजरने वाली हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही हॉस्पिटल में दम तोड़ दी। वहीं 2 महिला की हालत गंभीर है। घायलों को स्पर्श अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उपचार जारी है। ये घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। स्पर्श अस्पताल के डॉक्टर भी इस गंभीर मामले में बेहतर उपचार की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब तक दोनों की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 में उमदा रोड पर उत्तर वसुंधरा नगर निवासी कोमल जैन के घर पर यह हादसा हुआ है। लगभग 11:30 बजे उम्दा रोड स्थित कोमल जैन के घर में महिलाएं साफ सफाई का काम कर रही थी कि इसी दौरान एक स्टील का पाइप 11 केवी के तार के संपर्क में आने से हादसा हो गया। घटना में तीनों घायल महिलाओं को तत्काल उपचार हेतु स्पर्श अस्पताल लाया गया जिसमें कुमुद जैन पति कोमल जैन उम्र 48 वर्ष निवासी उपचार दौरान देहांत हो गया। कामिनी रामपुरिया पति दिनेश रामपुरिया उम्र 45 साल व कुमारी दिशा रामपुरिया पिता दिनेश रामपुरिया उम्र 23 वर्ष का उपचार स्पर्श अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली के झटके में घायल तीनों महिलाओं को अस्पताल भिजवाया। जहां थोड़ी देर बाद कुमुद जैन के मौत हो जाने की पुष्टि कर दी गई। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला है कि कुमुद जैन अपने घर के प्रथम तल से स्टील का एक लंबा पाइप गैलरी में खड़ी होकर द्वितीय तल में पहुंचा रही थी। इसी दौरान पाइप हाथ से अनियंत्रित होकर मकान से लगभग तीन फीट दूर से गुजरने वाली 11 केवी हाईटेंशन लाइन से जा टकराई। इसके चलते कुमुद जैन को बिजली का जोर का झटका लगा और वह बुरी तरीके से झुलसने लगी। यह देखकर कामिनी और दिशा रामपुरिया उसे बचाने आए और खुद भी झुलस गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीरनपुर हत्याकांड पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर भाजपा ने...

बीरनपुर हत्याकांड और पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच से कांग्रेस क्यों घबराई हुई- भाजपा भाजपा की खुली चुनौती-पहले भूपेश अपने जेब से झीरम का सबूत...

दुर्ग के निजी अस्पताल में हंगामा: नागपुर रेफर करने...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के बाईपास किनारे स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में आज हंगामा हो गया। अस्पातल में एक मरीज के परिजन ने पर जमकर तोड़फोड़...

दुर्ग में ऋण पुस्तिका से छेड़छाड़ और न्यायालय के...

दुर्ग। दुर्ग में ऋण पुस्तिका के पन्ने में छेड़छाड़ करने एवं न्यायालय के मुहर का दुरुप्रयोग करने वाली 40 वर्षीय महिला आरोपी को दुर्ग...

सेवक जन फाउंडेशन और इंद्रजीत सिंह द्वारा सराहनीय पहल:...

भिलाई। दुर्ग जिले के सेक्टर-3 भिलाई स्थित फील परमार्थम फाउंडेशन जो कि सड़कों पर रह रहे बेसाहरा बुजुर्ग और मानसिक रूप से बीमार लोगों...

ट्रेंडिंग