दुर्ग संभाग में BJP ने अपने 8 पार्षदों को किया बर्खास्त…पहले उपाध्यक्ष ने छोड़ी थी पार्टी, जिलाध्यक्ष ने जारी किया निष्कासन आदेश

भिलाई। दुर्ग संभाग के राजनांदगांव जिले से भाजपा को लेकर एक बड़ा अपडेट है। भाजपा संगठन ने पार्टी विरोधी काम करने वाले भाजपा के 8 पार्षदों को निष्कासन कर दिया है। राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत छुरिया में भाजपा के 8 पार्षदों को 6 साल के लिए पापर्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

शिकायत मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इन सभी पार्षदों ने पार्टी के विरुद्ध आचरण करते हुए सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाने का काम किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर पंचायत छुरिया के उपाध्यक्ष सलमान खान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

एक दिन पहले नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया था इस्तीफा…
छुरिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सलमान खान ने एक दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। मंडल महामंत्री को भेजे गए इस्तीफे में सलमान खान ने कहा है कि पार्टी जनहित के मुद्दे पर उनका साथ नहीं दे रही है।

भाजपा मंडल छुरिया के महामंत्री संजय कुमार सिन्हा के नाम भेजे गए इस्तीफे में सलमान खान ने आरोप लगाया है कि छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष ने अवैध कब्जा कर लिया। इसको लेकर भी उन्होंने अकेले ही आवाज उठाई। उन्होंने अकेले आंदोलन किया। पार्टी के किसी भी नेता ने उनका साथ नहीं दिया।

सलमान खान ने वर्तमान में मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत दुकान आबंटन को लेकर भी अध्यक्ष पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा मंडल के नेताओं की भूमिका संदिग्ध है। ऐसी स्थिति में आप लोगों के साथ जुड़कर काम करने में असमर्थ हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पार्षद विधि यादव ने किया रिसाली में नवीन महाविद्यालय...

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाल क्षेत्र में स्थित नवीन महाविद्यालय रिसाली में बने तीन नए भवन का साथ ही महाविद्यालय परिसर में बने नए...

कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ सभा’: पूर्व सीएम बघेल और...

भिलाई। कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस सभा में हजारों की...

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव नियुक्त: रिसाली आगमन...

भिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के प्रथम रिसाली आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोनेश बंछोर और किरण...

रायपुर में हुई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बैठक,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता...