9 को समरालू पूजा और भव्य शोभायात्रा: गौतमनगर खुर्सीपार में होगा भव्य आयोजन, शाम को महाभोग होगा वितरण…पूर्व मंत्री पांडेय करेंगे शिरकत

भिलाई। 9 जून को भिलाई में भव्य आयोजन होने वाला है। श्रीश्रीश्री मां मकिनम्मा देवी शीतला मंदिर सड़क-22, जोन-1 गौतम नगर खुर्सीपार में समरालू पूजा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शीतला मंदिर समिति व वार्ड-42 के भाजपा पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि, श्रीश्रीश्री मां मंकिनम्मा देवी के आशीर्वाद से यह आयोजन होने जा रहा है।

9 जून को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यह आयोजन मनाया जाएगा। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजन होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से महाभोग कराया जाएगा। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि, 8 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी। माताजी का विशेष अभिषेक कराया जाएगा। वहीं आंध्रप्रदेश की विशेष झांकी 9 जून को देखने को मिलेगी। इसके अलावा आंध्रप्रदेश की कई संस्कृति व मान्यताओं को लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से करीब से देखेंगे। आयोजन की तैयारी जोरो से चल रही है। भिलाई के सभी समाज के लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। मैं सभी को इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपील करता हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

समाधान शिविर में ग्रामवासियों का जल्द बना राशन कार्ड,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार...

दुर्ग में CMO सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य...

अवैध अतिक्रमण पर दुर्ग निगम का लगातार दूसरे दिन...

दुर्ग। दुर्ग निगम की टीम लगातार एक्शन पर है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आज कार्रवाही के दूसरे दिन भी अमले ने इंदिरा...

रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का डिप्टी CM ने किया...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर से कांकेर जाते समय अभनपुर में निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का...

ट्रेंडिंग