मंत्री गुरू के क्षेत्र से कांग्रेसी पार्षद का इस्तीफा: संगठन पर लगाए गंभीर आरोप…अहिवारा CMO को भेजा इस्तीफा, आजकल में हो जाएगा एक्सेप्ट

भिलाई। दुर्ग जिले में इन दिनों कांग्रेस संगठन के लिए बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिसाली के बाद अब अहिवारा निकाय में कांग्रेस की पार्षद ने सवाल खड़े कर दिया है। नगर पालिका परिषद अहिवारा में वार्ड-11 की पार्षद पूर्णिमा दास ने इस्तीफा दे दिया है।

  • पार्षद पद से इस्तीफा कैबिनेट मंत्री गुरू रूद्र कुमार एवं नगर पालिका परिषद अहिवारा के सीएमओ राजेश तिवारी को भेज दिया है।
  • उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी के विपरीत कार्य करने वालों की जानकारी मौखिक रूप से कराई थी।
  • आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पद की जिम्मेदारी नहीं दी गई और पार्टी के नगर अध्यक्ष द्वारा लगातार संगठन के कई कार्यक्रमों में मेरी उपेक्षा की गई है
  • मुख्यमंत्री कार्यक्रम में भी उपेक्षा की गई थी।
  • उन्होंने कहा कि भूमिपूजन या अन्य किसी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल बनाया जाता है, तो मेरे नाम की उपेक्षा होती रही है।
  • उन्होंने कहा कि अपने सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी संगठन और जनता द्वारा चुने गए पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया।
  • पार्षद पूर्णिमा दास ने कहा कि वार्ड में जनता के द्वारा बताए गए कार्यों को पालिका परिषद द्वारा नहीं करने से वार्ड की जनता भला बुरा सुना रही है।
  • इसके कारण मैं अपने पार्षद पद एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।
  • नगर कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा गजभिए ने कहा कि मुझे अभी तक जानकारी नहीं है सोशल मीडिया के कुछ ग्रुप में इस्तीफे की जानकारी मिल रही है। इस विषय पर “विधायक प्रतिनिधि बलजीत सिंह ने भिलाई TIMES से कहा कि, कहानी लंबी है। इस पर बैठकर बात करेंगे तो पूरी बात बताऊंगा। आप अहिवारा आइए।””

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...