छत्तीसगढ़ के 3 नए जिलों में कलेक्टर-एसपी की पोस्टिंग: दुर्ग की बेटी IPS अंकिता को मिला पहला जिला…अब बतौर SP करेंगी काम, देखिए कलेक्टर-SP की लिस्ट

भिलाई। छत्तीसगढ़ के तीन नए जिलों में कलेक्टर-एसपी की पोस्टिंग सरकार ने कर दी है। सरकार ने उन अधिकारियों को कलेक्टर-एसपी बनाया है, जो पहले से तीन नए जिलों में बतौर ओएसडी कार्यरत थे। इनमें छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस व दुर्ग की बेटी अंकिता शर्मा को खैरागढ़ जिले में पोस्टिंग मिली है। यह आईपीएस अंकिता का पहला जिला होगा, जहां बतौर एसपी काम करेंगी।

  • राज्य सरकार ने नए जिलों के एसपी और कलेक्टर तय कर दिए हैं।
  • सरकार की तरफ से गुरुवार की शाम जारी किए गए आदेशों के मुताबिक जगदीश सोनकर को खैरागढ़ छुईखदान गंडई का कलेक्टर बनाया गया है।
  • एस जयवर्धन को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और डी राहुल वेंकट को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
  • नए आईपीएस अधिकारियों को इन जिलों में बतौर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • राज्य शासन के आदेश के मुताबिक राजेश कुकरेजा को पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़, अंकिता शर्मा को जिला खैरागढ़ छुई खदान गंडई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • येदूवेल्ली अक्षय कुमार को जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...