दुर्ग के लाल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: कोरोनाकाल में फंड इकट्‌ठा कर “दीपक सिन्हा” ने की थी मदद…NSS में रहकर पेश की थी मिसाल

नई दिल्ली, दुर्ग: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी यूनिवर्सिटी के शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बी. टेक. सिविल इंजीनियरिंग के छात्र दीपक सिन्हा का चयन भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा स्वयंसेवक श्रेणी में राष्ट्र स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2020-21 के लिए किया गया है।

यह पुरस्कार 24 सितंबर 2022, शनिवार को दरबार हॉल, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार दीपक सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। इनके द्वारा रक्तदान, पौधारोपण, मतदाता जागरूकता, एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत अभियान, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, केंद्रीय एवं राजकीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एड्स जागरूकता, पर्यावरण संबंधी जागरूकता, यातायात सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में कार्य किया गया।

इसके साथ ही कोरोना महामारी के दौरान पी एम केयर फंड में सहयोग, हस्तनिर्मित मास्क का वितरण, गोद ग्राम में सैनिटाइजेशन के साथ ही घर घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर (केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। वर्तमान में दीपक सिन्हा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पलारी में सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के पद पर कार्यरत है।

इस अवसर पर ए एस कबीर (क्षेत्रीय निदेशक, रासेयो म.प्र.- छ.ग.), डॉ. समरेंद्र सिंह (राज्य रासेयो अधिकारी छ.ग.), प्रो.एम के वर्मा (कुलपति, सीएसवीटीयू, भिलाई), डॉ के.के. वर्मा (कुलसचिव, सीएसवीटीयू, भिलाई), डॉ. डी. एस. रघुवंशी (कार्यक्रम समन्वयक, रासेयो, सीएसवीटीयू, भिलाई), डॉ.पी.बी.देशमुख (निदेशक, एसएसटीसी), आई. पी. मिश्रा (चेयरमैन, एसजीईएस), जया मिश्रा (अध्यक्ष, एस जी ई एस), गोविंद सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. अचला जैन (कार्यक्रम अधिकारी), ज्ञान प्रकाश तिवारी (प्राचार्य, सेजेस पलारी), चोवाराम सिन्हा (पिता), लक्ष्मी सिन्हा (माता) एवं अन्य ने शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...