भिलाई में भाजयुमो का अनोखा प्रदर्शन: गायों को पोस्टर पहनाकर सरकार से पूछे सवाल – भूपेश जी कहां है मेरा गौठान ? तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन की झलकियां

भिलाई। भिलाई में भाजयुमो द्वारा स्मृति नगर में एक अनोखा आंदोलन किया गया जिसमें कार्यक्रम का नाम रखा गया क्या मैं गाय नहीं हूं? भाजयुमो द्वारा इस आंदोलन में सड़क पर बैठे पशुओं को तख्तियां पहना कर सरकार से सवाल किया गया की क्या मैं गाय नहीं हूं? कहां है मेरा गौठान भूपेश जी? क्या मैं गाय आपकी राजनीति का एक झूठा हिस्सा हूं? प्रतिदिन मुझे रोड पर वाहन से ठोका जा रहा है, जिसका जिम्मेदार कौन हैं? मैं सड़कों पर घूम घूमकर कचरा खा रही हूं तो गौठान में मेरा चारा कौन खा रहा है? अगर में सड़क पर बेसहारा हूं, तो मेरे नाम पर गौठान में घोटाला कौन कर रहा है?

इन सभी सवालों के साथ भाजयुमो ने आज सरकार को आईना दिखाने का काम किया और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को झूठा बताया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बताया कि आए दिन सड़क हादसों में कोई न कोई शिकार हो रहा हैं फिर वह पशु हो या इंसान। कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा महामंत्री शंकर लाल देवांगन, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, भाजयुमो कार्यकर्ता राहुल परिहार, राजा ठाकुर, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, कंवर पल सिंह, शेखर शाह, आकाश राजपूत, रोहित सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक निर्मलकर, प्रशांत सिंह, वैभव सिंह, दीपक निर्मलकर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...