पार्षद मनीष ने की पदयात्रियों की सेवा: फल, चाय-नाश्ते का किया वितरण, दवा भी बांटी

भिलाई। नगर निगम रिसाली के पार्षद मनीष यादव ने डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए आगे आए हैं। उन्होंने मां के दरबार जाने वाले पदयात्रियों को चाय-नाश्ता और शरबत का वितरण किया। साथ ही पदयात्रियों को दवाई भी बांटी। मनीष यादव ने बताया कि, नेशनल हाइवे में यह सेवा उनकी टीम ने की है। पदयात्रियों ने बताया कि, इस बार सेवा पंडाल कम देखने को मिले। इसलिए कार में चलते हुए हमने पदयात्रियों की मदद की है।

हर वर्ष पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की मदद में हमारी टीम आगे आती है। कुछेक पदयात्रियों की तबीयत खराब थी, उन्हें दवा का भी वितरण किया गया। मेरे साथ सहयोगियों के रूप में विक्की सिंह, मनदीप प्रसाद ,विक्की सोनी, राजू जंघेल, वरुण साहू, डिकेश सेन, विक्की यादव, आदर्श सिंह, अमित यादव, दुर्गेश यादव, श्रीकांत शर्मा, गुलशन वर्मा, मनीष सिंह मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...