आम आदमी को झटका! लोन लेना हुआ महंगा, बढ़ जाएगी EMI… RBI ने लगातार चौथी बार बढ़ाया रेपो रेट… जानिए कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी और क्या पड़ेगा असर

नई दिल्ली। एक बार फिर आम लोगों को झटका लगा है। आरबीआई ने एक बार ​फिर रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बड़ी बढ़ोत्तरी की है। इसके बाद रेपो रेट 5.90 फीसदी पर पहुंच गई है। शुक्रवार को खत्म हुई अपनी बाय-मंथली बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भारत की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर रिपोर्ट पेश की।

लोन होंगे महंगे
होम लोन, वीकल लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और बिजनस लोन भी महंगा हो जाएगा। बोरोइंग कॉस्ट बढ़ने से आम लोग अनावश्यक खर्च से बचते हैं जिससे मांग घटती है। हालांकि रेपो रेट में बढ़ोतरी का उन ग्राहकों को फायदा होगा जिन्होंने एफडी (FD) करा रखी है।

इससे पहले लगातार तीन बार हो चुकी थी बढ़ोतरी
RBI ने देश में महंगाई को काबू में करने के लिए उठाए गए कदमों के तहत मई महीने से अब तक रेपो रेट में 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। कोरोना काल में जो रेपो दर 4 फीसदी पर थी, वह अब बढ़कर 5.40 फीसदी हो गई थी। आज इसमें फिर 0.50 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। अब 5.90 फीसदी पर पहुंच गई गई है।

क्या है रेपो रेट?
रेपो दर का सीधा संबंध बैंक से लिए जाने वाले लोन और ईएमआई से है। दरअसल, रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रेपो रेट उस दर को कहते हैं जिस दर पर बैंकों को आरबीआई पैसा रखने पर ब्याज देती है।

रिवर्स रेपो रेट क्या है?
जैसा इसके नाम से ही साफ है, यह रेपो रेट से उलट होता है। यह वह दर होती है जिस पर बैंकों को उनकी ओर से आरबीआई में जमा धन पर ब्याज मिलता है। रिवर्स रेपो रेट बाजारों में नकदी की तरलता को नियंत्रित करने में काम आती है। बाजार में जब भी बहुत ज्यादा नकदी दिखाई देती है, आरबीआई रिवर्स रेपो रेट बढ़ा देता है, ताकि बैंक ज्यादा ब्याज कमाने के लिए अपनी रकम उसके पास जमा करा दे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...

दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का...

दुर्ग। दिवाली के दूसरे दिन दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धारदार...