मां महामाया मंदिर कुम्हारी में दिनभर चला विशाल भंडारा: 17 साल से करा रहे आयोजन…अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भिलाई। मां महामाया मंदिर कुम्हारी में विगत 17 वर्षों से जन सेवा आश्रम कल्याण समिति कुम्हारी द्वारा माता के भक्तों के लिए चैत्र नवरात्र एवं शारदीय नवरात्र में विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी अष्टमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

अष्टमी पर विशाल भंडारा दिनभर चला। जहां श्रद्धालु पहुंचकर मां का प्रसाद ग्रहण किए। हर बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और राजनेता इस भंडारा में शिरकत करने पहुंचते हैं। मां महामाया मंदिर कुम्हारी को लेकर मान्यता है कि जो मांगों वो पूरी हो जाती है। भाजयुमो नेता व मंदिर से जुड़े आशीष शुक्ला ने बताया कि, हर बार की तरह इस बार भी भंडारे में गजब भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्तों का ताता लगा हुआ था। लोग मां का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे थे। आने वाले वर्ष में इसे और भी भव्य करेंगे। इस आयोजन को सभी ने मिलकर सफल बनाया।

जिसमें प्रमुख रूप से संस्था के वरिष्ठ सदस्य संजय पाण्डेय, छगन पटेल, नन्द जायसवाल, प्रताप पटेल, राज कुमार सिंह, उमेश शुक्ला, हरिदास वैष्णव, रमेश पटेल, हरसूख पटेल, विजय पटेल, घनश्याम शुक्ला, संतोष शुक्ला,राज कुमार शुक्ला, सुरेश पाण्डेय, संदीप चंद्राकर, सुधाकर त्रिपाठी, अनुराग गुप्ता एवं युवा सदस्यों में आशीष शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, मोहित पटेल, शुभम पाण्डेय, कौशल सिंह,सात्विक तिवारी,रवि पटेल, शिवम् राव, शेखर राव, हर्षित कौशिक,जगदीश पटेल, मानव सिंह, श्रेयांश मिश्रा,वेदांत मिश्रा, नमन दीवान, केतन बंछोड़ आदि उपस्थिति थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...