इस बार से छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण में 3 नए पुरस्कार: CM भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय…खुमान साव, लक्ष्मण मस्तुरिया और माता कौशल्या के नाम से दिए जाएंगे अलंकरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय

राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जायेंगे तीन नए पुरस्कार

लक्ष्मण मस्तुरिया, खुमान साव और माता कौशल्या को समर्पित होंगे ये पुरस्कार

इन पुरस्कारों के लिए लोक कला साधक होंगे पात्र

राज्योत्सव के अवसर पर दिए जाएँगे ये तीनों पुरस्कार

लोकगीत के क्षेत्र में दिया जाएगा लक्ष्मण मस्तूरिया पुरस्कार

लोक संगीत के क्षेत्र में दिया जाएगा खुमान साव पुरस्कार

श्रेष्ठ रामायण (मानस) मंडली को मिलेगा माता कौशल्या सम्मान

सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा निर्णय लिया है। हर साल छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले अलंकरणों की सूची में तीन नए और अलंकरण जुड़ गए हैं। जी हां, सरकार लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये निर्णय लिए हैं। सीएम भूपेश ने ऐलान करते हुए बताया है कि, इस बार से राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जायेंगे तीन नए पुरस्कार। लक्ष्मण मस्तुरिया, खुमान साव और माता कौशल्या को समर्पित होंगे ये पुरस्कार।

इन पुरस्कारों के लिए लोक कला साधक होंगे पात्र। सीएम भूपेश बताया है कि , लोकगीत के क्षेत्र में दिया जाएगा लक्ष्मण मस्तूरिया पुरस्कार। लोक संगीत के क्षेत्र में दिया जाएगा खुमान साव पुरस्कार और श्रेष्ठ रामायण (मानस) मंडली को मिलेगा माता कौशल्या सम्मान। सीएम भूपेश के इस फैसले से लोक कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने सीएम भूपेश का आभार भी माना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...