अक्षय कुमार को लेकर रायगढ़ में जबर उत्साह: फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने फैंस के पास खींचे चले आए खिलाड़ी कुमार…अभिवादन करते हुए सब से मिलाया हाथ; देखिए वीडियो

रायगढ़: इन दिनों में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म तमिल सुपरहिट सूरारई पोटरू के हिंदी रीमेक है। शूटिंग के दौरान छत्तीसगढ़ के फैंस का उत्साह देख अक्षय कुमार खुद को रोक नहीं पाए और वे ग्रिल के पास पहुंचकर अपने फैंस से हाथ मिलाने लगे और उन्होंने उन सब का दिल जीत लिया।

देखिए वीडियो:

अक्षय कुमार से मिलने के लिए दर्शकों में अलग उत्साह है। आज जिंदल एयर स्ट्रिप में शूटिंग के दौरान जालियों के बाहर अक्षय कुमार के सैकड़ों फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी। अक्षय कुमार को देखते ही उनसे मिलने के लिए फैन्स उतावले नजर आए और उनकी दीवानगी देखने मिल रही थी।

जिंदल एयर स्ट्रिप की बाउंड्रीवाल में लगी जालीयां अक्षय कुमार और फैंस के बीच दीवार बनकर खड़ी थी। शोर मचाते हुए फैंस की दीवानगी देख सुपर स्टार अक्षय कुमार खुद बाउंड्रीवॉल में लगी जालियों के पास आकर अपने फैंस के हाथों को छूने लगे और अपना हाथ उठाकर उनका अभिवादन स्वीकार करने लगे। अक्षय कुमार जैसे ही अपने फैंस से मिले उनकी दीवानगी उफान मारने लगी।

वहां उपस्थित सभी फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। आपको बता दें कि यहां फिल्म का प्लेन दुर्घटना वाला सीन फिल्माया जा रहा है। रायगढ़ में अक्षय कुमार को लेकर शानदार माहौल है और लोग उनसे मिलने के लिए उतावले हो रहे हैं। लेकिन सुरक्षा की दृष्टिकोण से उनसे मिलने के लिए अभी रिस्ट्रिक्शन है। कयास लगाए जा रहे है की आने वाले समय में हो सकता है कि अक्षय कुमार शहर के दर्शकों से मिले।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...