रमेश चंद्र फाउंडेशन ने दुर्ग में मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस…डॉ मानसी गुलाटी ने कहा- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेंडर इक्वलिटी है, आगे भी होंगे ऐसे आयोजन

दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रमेश चंद्र फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार दिनांक 14 अक्टूबर को मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग दुर्ग थे। इस कार्यक्रम के बारे में इस फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ मानसी गुलाटी ने बताया कि यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य जेंडर इक्वलिटी पर था।

डॉ मानसी गुलाटी ने अपने प्रबोधन में यह बताया और वहां पर उपस्थित सभी बालिकाओं को शपथ दिलाया गया और बताया गया कि हमें बार-बार याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि हम बालिका है हमारी भूमिका समाज में समान है जितने पुरुषों का दायित्व है उतना ही महिलाओं का भी दायित्व है इस समाज को आगे बढ़ाने में और उन्होंने सभी बालिकाओं से शपथ दिलाया कि हम हर कार्य में अपना 100% समाज को देंगे तथा हमारे लिए जो नियम बने हुए हैं उनका कभी भी दुरुपयोग नहीं करेंगे

इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथि डॉ राहुल गुलाटी ने भी बताया कि कैसे महिलाओं का योगदान हमारा इतिहास में रहा है चाहे वह स्वतंत्रता के समय हो चाहे उससे पहले राजा महाराजाओं के समय का हो हमेशा।

महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हर कार्यक्रम में हिस्सा लिया है मुख्य अतिथि स्वामी संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने बताया कि कैसे महिलाओं ने अपना योगदान बढ़-चढ़कर हमारे समाज के प्रति दे रहे हैं और आगे भी उनसे अपेक्षा रखते हैं कि वह हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवायेंगे।

यह कार्यक्रम श्री मानस कॉम्प्लेक्स स्टेशन रोड दुर्ग में आयोजित किया गया और डॉक्टर मानसी गुलाटी ने बताया कि आगे भी या कार्यक्रम समय-समय पर होते रहेंगे जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और समाज के प्रति संदेश हमेशा दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...