हिमाचल के मंडी में प्रभारी विजय साहू ने संभाला मोर्चा…MLA प्रत्याशी चंपा से मुलाकात कर रणनीति पर की चर्चा

मंडी, रायपुर। हिमाचल प्रदेश विधानसभ चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 12 नवंबर को प्रदेश में मतदान होगा। सभी राजनितिक पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर रही हैं। बता दे की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक यानि सीनियर आब्जर्वर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है। पार्टी ने कांग्रेस नेता विजय साहू को भी मंडी विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के मंडी विधानसभा प्रभारी विजय साहू ने मोर्चा संभाल लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चंपा ठाकुर को मंडी (सदर) विधानसभा का विधायक उम्मीदवार बनाया गया है।

विजय साहू ने चंपा ठाकुर को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा- मेरे प्रभार के मंडी (सदर) में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चंपा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। इस विधानसभा में चार जिला पंचायत क्षेत्र है और मति चंपा ठाकुर चारों क्षेत्रों में चुनाव जीत चुकी हैं। मेरा अभी तीन दिनों के दौरे में उनके प्रति आम जनता का रुझान बहुत उत्साहजनक है।

चंपा ठाकुर के पिता कौल सिंह ठाकुर आठ बार विधायक चुने गए थे। दो बार वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वे विधानसभा अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वे राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता हैं। मित्रों अब जब दोनों राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी चयनित हो गए हैं तो अब हमारे कार्य में प्रगति जरुरी है।

मंडी विधानसभा हिमालय पर्वत पर स्थित है और यहां मतदाता लगभग 80000 है पर भौगोलिक स्थिति से लगभग 80 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। अभी के लिए सिर्फ इतना आगे और आप लोगों को इस क्षेत्र की पौराणिक, एतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक जानकारियों से अवगत कराता रहूंगा।

आप सभी से निवेदन है कि हमारे प्रभार क्षेत्र के प्रत्याशी चंपा ठाकुर को शुभकामनाएं प्रेषित करें और हिमाचल प्रदेश के मुख्य आब्जर्वर एवं हमारे भुपेश बघेल को भी शुभकामनाएं प्रेषित करें। हिमाचल में अब बदलाव की बयार बह रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...