भिलाई में छठ की तैयारी: जयंती स्टेडियम तालाब की सफाई शुरू…पार्षद अभय सोनी के साथ ऑफिसर्स एसोसिएश के पदाधिकारियों ने किया श्रमदान

भिलाई। शहर में छठ तालाब की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के अलग-अलग तालाबों की सफाई के लिए श्रमदान भी शुरू हो गया है। नगर निगम भिलाई की ओर से भी तालाबों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कुछ इसी तरह अच्छी पहल सेक्टर-10 सिविक सेंटर के पार्षद अभय सोनी ने किया है। पार्षद सोनी की पहल से जयंती स्टेडियम तालाब की सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इस श्रमदान में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पार्षद सोनी के साथ ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी जुड़े। ओए प्रेसिडेंट नरेंद्र बंछोर व पार्षद सोनी ने मिलकर इस अभियान का नेतृत्व किया। पार्षद सोनी की इस पहल को सबने सराहा और कहा कि, इस नेक सोच के लिए सलाम।

वार्ड के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। स्वच्छता की पहल हमें अपनी घर से करनी होगी। छठ से पहले तालाब की सफाई पूरी हो रही है यह बड़ी बात है। तालाब की सफाई के लिए श्रमदान किया गया। इसमें वार्ड के बीएसपी कर्मियों, भिलाई क्लब स्टाफ क्वार्टर के साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ। इनमें प्रमुख महंत यादव, शिवकुमार, एपी तारे, जसपाल, गणेश राम साहू, विलियम भाई, जिंग्यानीजी साहू , शशिभाई, बाबू एवं यहां की महिलाओं ने भी सफाई हेतु श्रमदान किया। सौंदर्यीकरण के इंतजार में फिलहाल छठ पूजा पर्व के योग्य बनाने की पहल की गई,जो आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...