पार्षद संदीप निरंकारी की पहल से गौरा-गौरी मंच का काम पूरा, मोहल्लेवासियों के चेहरे पर आ गई मुस्कान…अधूरे पड़े मंच व कमरा का निर्माण निरंकारी ने खुद के संसाधन से कराया पूरा

भिलाई। वार्ड-5 कोसानगर के पार्षद व नगर निगम भिलाई के विधि व सामान्य प्रशासन विभाग के चेयरमैन संदीप निरंकारी के बारे में लोग कहते हैं कि किसी काम को करने की जिद करते हैं तो उसे पूरा करके ठहरते हैं। उसके लिए शासन-प्रशासन का इंतजार करते। खुद ही काम को पूरा कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। पार्षद संदीप निरंकारी लगातार ये काम कर रहे हैं। वार्ड-5 में वर्षों से पेंडिंग पड़े गौरा-गौरी मंच का काम खुद के संसाधन से पूरा करा दिया।

यादव मोहल्ला में गौरा-गौरी मंच का निर्माण के साथ-साथ एक कमरा भी बनवाया। वहीं निहाल मोहल्ला में भी मोहल्लेवासियों की मांग पर गौरा-गौरी मंच का निर्माण कराया गया। मंच निर्माण पूरा होने के बाद कल पहली बार पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान प्रफुल्लित नजर आए। चेहरे पर सबकी मुस्कान थी। क्योंकि अरसे की मांग पूरी हो गई।

पार्षद संदीप का कहना है कि, जिन संकल्पों के साथ मैं वार्ड में आया था। उसे पूरा करने में बिल्कुल भी देरी नहीं कर रहा हूं। रोज लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश में रहता हूं। आज वार्डवासियों की खुशी देखकर मन को बहुत खुशी हुई। ईश्वर को दिल से बहुत धन्यवाद जिनकी कृपा से ये काम संभव हो पाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...