दुर्ग रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन के छत में चढ़ा युवक झुलसा: हाईटेंशन लाइन को छूते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट…गंभीर रूप से घायल युवक का रायपुर में चल रहा ट्रीटमेंट; वीडियो वायरल

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक युवक खड़ी ट्रेन के छत पर चढ़ गया। उसके बाद उसने हाईटेंशन लाइन को छू दिया जिस कारण वहां जोरदार ब्लास्ट हुआ और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरा मामला वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। जिसमें ये साफ-साफ दिख रहा है की वहां मौजूद लोग युवक को समझाते रहें लेकिन युवक ने किसी की न सुनी। यह वीडियो 25 अक्टूबर का बताया जा रहा है।

दुर्ग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की बोगी की छत पर एक युवक चढ़ गया। आरपीएफ और जीआरपी के जवान युवक को नीचे उतारते, इससे पहले उसने ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया। तार को छूते ही जोरदार ब्लास्ट हुआ और युवक कुछ ही सेकंड में झुलसकर बोगी के ऊपर ही गिर गया।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 24 अक्टूबर की सुबह करीब 9:00 बजे अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी।

इसी दौरान एक युवक फुट ओवरब्रिज से होते हुए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की बोगी पर चढ़ गया। उसे वहां मौजूद लोगों ने नीचे उतरने के लिए कहा, काफी चिल्लाया, लेकिन युवक ने किसी की नहीं सुनी।

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी वहां पहुंचे। उन्होंने उसे नीचे उतरने के लिए कहा। इससे पहले की आरपीएफ और जीआरपी किसी तरह युवक को बोगी से सुरक्षित नीचे उतार पाती उसने बोगी के ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन को पकड़ लिया। ओएचई लाइन को पकड़े ही तेज धमाका हुआ और पलक झपकते युवक बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर गया।

घायल युवक को तुरंत सबसे पहले दुर्ग के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक का इलाज रायपुर के मेकाहारा में चल रहा है।

इस पूरे मामले को रेलवे प्रबंधन ने काफी दबाने की कोशिश की। मीडिया को भी गोलमोल जवाब दिया गया। लेकिन इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है।

घायल युवक का नाम रवि बताया जा रहा है। वह पंजाब में रोजी मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि दीपावली में वह अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस से अपने घर जा रहा था।

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर युवक जब ट्रेन के अंदर था तो वह बोगी के ऊपर क्यों चढ़ा। जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...